‘2 आई.ए.एस. अधिकारी ट्रांसफर’

Wednesday, Jan 06, 2021 - 09:10 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा सरकार ने दो आई.ए.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

 

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त यश गर्ग, आई.ए.एस. को गुरुग्राम का उपायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि फरीदाबाद के उपायुक्त यश पाल, आई.ए.एस. को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त का कार्यभार भी सौंपा गया है।

Vikash thakur

Advertising