टैक्सी और तेज रफ्तार कार की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी गंभीर

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 11:41 AM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): मनाली घूमने के लिए जा रहे दम्पति की टैक्सी और तेज रफ्तार कार की वीरवार देर रात कालीबाड़ी लाइंट प्वाइंट पर भिड़ंत हो गई। दम्पति को सैक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान पति ने दम तोड़ दिया जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान जीरकपुर निवासी संजय जैन (49) के तौर पर हुई है। 

 

पुलिस ने दूसरी कार के चालक कुरुक्षेत्र निवासी काॢतक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में काॢतक और टैक्सी चालक को भी चोटें आई हैं। संजय जीरकपुर स्थित एक सोसाइटी में रहता था और वह निजी फर्म में काम करता था। संजय ने पत्नी रेखा के साथ मनाली घूमने का प्लान बनाया था। दोनों जीरकपुर से टैक्सी कर सैक्टर-43 बस स्टैंड के लिए निकले थे, यहां से उन्होंने बस लेनी थी। 

 

रात 12.30 बजे जब वे कालीबाड़ी लाइट प्वाइंट पर पहुंचे तो मोहाली के तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार की उनकी टैक्सी से भिड़ंत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। पी.सी.आर. और सैक्टर-31 थाना पुलिस ने घायल हालत में संजय, रेखा और दोनों कार ड्राइवरों को सैक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया गया। यहां संजय ने दम तोड़ दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News