सब्जी काट रही पत्नी से चाकू छीनकर पीठ में घोंपा

Sunday, Jan 23, 2022 - 07:22 PM (IST)

चंडीगढ़,  (सुशील राज) : सैक्टर-25 स्थित कालोनी में बहस के बाद पति ने पत्नी की पीठ में चाकू मारकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला को सैक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल महिला की पहचान सैक्टर-25 निवासी लक्ष्मी के रूप में हुई। लक्ष्मी की शिकायत पर सैक्टर-11 थाना पुलिस ने पति सोनू पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। लक्ष्मी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह घर में सब्जी काट रही थी। इस दौरान उसका पति उससे बहस करने लगा। उसने विरोध किया तो पति ने चाकू छीनकर उसकी पीठ में घोंप दिया और फरार हो गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। 
 

Vikash thakur

Advertising