उमस ने किया परेशान, 16 जून को होंगे बादल मेहरबान

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2019 - 11:54 AM (IST)

चंडीगढ़ (वैभव): उम्मीद थी कि बुधवार शाम हुई तूफानी बारिश शहरवासियों को गर्मी से राहत देगी लेकिन वीरवार को भी ज्यादा राहत नहीं मिली। उमस ने लोगों को परेशान किए रखा। वहीं, मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहर के न्यूनतम तापमान में भी कमी आनी शुरू हो गई है। 

 

वीरवार को शहर के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री का इजाफा हुआ और यह 41 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री कम रहा और 21.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। 

 

विभाग के अनुसार 16 जून को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के साथ बारिश के भी आसार हैं। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि वैस्टर्न डिस्टर्बैंस की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है। फिलहाल चंडीगढ़ से यह निकल चुका है।  

 

आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहेगा
शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा और शहर का अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। शनिवार को तापमान बढऩे से गर्मी बढ़ेगी। ऐसे में शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सैल्सियस रहेगा। 

 

रविवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News