चौक पर है कितना पॉल्यूशन, अब मिलेगी जानकारी

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2015 - 09:11 AM (IST)

चंडीगढ़। ट्राईसिटी में रहने वालों को दिन भर में ना जाने कितनी ही बार राउंड अबाउट से होकर गुज़रना पड़ता है। बावजूद इसके किसी को भी अब तक ये मालूम नहीं है कि,  वो जिस चौक से होकर गुज़र रहे हैं वहां पॉल्यूशन का कितना ढेर लगा है। जो जाने अनजाने उनको नुकसान पहुँचाता रहता है। लेकिन अब इस बात की जानकारी जुटाना कोई मुश्किल काम नहीं है। किस राउंड अबाउट पर कितना पॉल्यूशन है, अब इसकी जानकारी भी मिलेगी। 
चंडीगढ़ प्रशासन बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा के तहत सभी मुख्य चौक पर एनवायर्नमेंटल डिवाइस लगाएगा। अलग-अलग चौक पर लगी यह डिवाइस कंट्रोल रूम से कनेक्ट होगी। इससे साप्ताहिक या मासिक रिपोर्ट तैयार होगी। यह रिपोर्ट हर बार सार्वजनिक की जाएगी। इससे लोगों को एरिया वाइज जानकारी मिल सकेगी और लोग खुद वहां से जाने से बचेंगे। इससे वहां का ट्रैफिक डायवर्ट होगा और पॉल्यूशन लेवल भी सामान्य हो सकेगा।
यह डिवाइस स्मार्ट तरीके से काम करेगी। पॉल्यूशन के साथ यह ज्यादा धुआं छोड़ने वाले वाहनों की पहचान भी कर सकेगी। शहर में पॉल्यूशन का बड़ा कारण डीजल ऑटो हैं। 10 हजार से अधिक ऑटो रोजाना चंडीगढ़ की सड़कों पर धुआं उगलते हुए दौड़ते हैं। डिवाइस लगने के बाद ऑटो का रूट भी तय किया जा सकेगा।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News