मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बदले मंत्रियों के महकमे, अब मुख्यमंत्री खुद संभालेंगे आवास व शहरी विकास विभाग

Wednesday, Mar 15, 2023 - 09:28 PM (IST)

चंडीगढ़,(अश्वनी कुमार): मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को मंत्रियों के महकमों में बड़ा फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री अब खुद आवासीय व शहरी विकास विभाग का जिम्मा संभालेंगे। इससे पहले यह महकमा मंत्री अमन अरोड़ा के पास था। अरोड़ा से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का चार्ज भी वापस ले लिया गया है। अब इस महकमे की जिम्मेदारी मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा संभालेंगे। उधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पोर्टफोलियो से रोजगार सृजन एवं सिखलाई विभाग जबकि मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के पोर्टफोलियो से प्रशासनिक सुधार और मंत्री अनमोल गगन मान के पोर्टफोलियो से शिकायत निवारण महकमे की कटौती कर इन तीनों महकमों की जिम्मेदारी मंत्री अमन अरोड़ा को दी है।
 

 

 

भुल्लर को खाद्य प्रसंस्करण विभाग भी
मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर के पोर्टफोलियो में खाद्य प्रसंस्करण विभाग शामिल किया गया है। इस महकमे का जिम्मा पहले मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा संभाल रहे थे। 
 

 

 

मुख्यमंत्री के पास 10 विभाग कायम
इस फेरबदल के बाद भी मुख्यमंत्री भगवंत मान के पोर्टफोलियो में 10 विभाग ही रहेंगे। मुख्यमंत्री ने एक विभाग की जिम्मेदारी देकर नए विभाग की जिम्मेदारी ली है। 

 

 

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान
आवासीय व शहरी विकास, सामान्य प्रशासन, गृह व न्याय, कार्मिक, सतर्कता, सहकारिता, उद्योग एवं वाणिज्य, जेल, न्याय एवं विधान, नागरिक उड्डयन।
 

 

 

अमन अरोड़ा
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा, प्रशासिक सुधार और शिकायत निवारण, रोजगार सृजन एवं सिखलाई, मुद्रण तथा लेखन सामग्री।

 

 

 

चेतन सिंह जौड़ामाजरा
सूचना एवं जनसंपर्क, बागवानी, रक्षा सेवा कल्याण और स्वतंत्रता सेनानी।
 

 

गुरमीत सिंह मीत हेयर
खेल व युवा सेवाएं, विज्ञान-प्रौद्योगिकी व वातावरण, जल स्त्रोत, माइन्स एंड ज्योलॉजी।

 

अनमोल गगन मान
पर्यटन व संस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम, मेहमानदारी।

 

 

लाल सिंह भुल्लर
परिवहन, पशुपालन, मछली पालन और डेयरी डिवैल्पमैंट, खाद्य प्रसंस्करण।

Ajay Chandigarh

Advertising