मकान बेचने के नाम पर महिला से ठगे 9 लाख

Sunday, Oct 08, 2017 - 09:50 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): खुड्डा अलीशेर में प्लाट बेचने के नाम पर एक व्यक्ति ने पैक निवासी महिला से 9 लाख 40 हजार रुपए ठग लिए। महिला को ना प्लाट दिया और ना ही पैसे लौटाए। पैक निवासी सुनीता देवी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर 11 थाना पुलिस ने सुनीता की शिकायत पर खुड्डा अलीशेर निवासी जसबीर सिंह समेत अन्य के खिलाफ धोखधड़ी का केस दर्ज किया है।

सैक्टर-12 स्थित पैक निवासी सुनीता देवी ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसने 2011-12 में प्लाट खरीदने के लिए खुड्डा अलीशेर निवासी जसबीर सिंह से संपर्क किया था। जसबीर सिंह ने उन्हें खुड्डा अलीशेर में प्लाट दिखाया था।

उन्होंने प्लाट दिलाने को लेकर कुछ अन्य लोगों से मिलवाया था और प्लाट का सौदा 9 लाख 40 हजार रुपए में हो गया। पैसे लेने के बाद उन्हें प्लाट पर कब्जा नहीं दिया और जसबीर सिंह बहाने बनाता रहा। उन्होंने जसबीर सिंह से अपने पैसे वापस मांगे तो मना कर दिया।

Advertising