‘सैक्टर-22 के मकान में चोरी करने वाला काबू’

Saturday, Jan 02, 2021 - 11:43 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : सैक्टर-22 स्थित मकान के ताले तोड़कर गहने और नगदी चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रामदरबार निवासी गौरव के रूप में हुई। आरोपी राम दरबार के गौरव को पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरे की मदद से पकड़ा है।

 

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गोल्ड-डायमंड रिकवरी कर ली। उससे चोरी के 20 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शहर की मार्कीटों के बरामदों में सोने वाले गरीब लोगों के मोबाइल चुराकर वहां से भाग जाता था।

पुलिस ने आरोपी को शनिवार को जिला अदालत में पेश कर उसका एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। सैक्टर-22 निवासी संदीप ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गया था। जब लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। चोर घर से हीरे का छल्ला, सोने की अंगूठी, सोने की चेन और दस हजार नगदी ले गया था।

ashwani

Advertising