होटल में देह व्यापार, 2 युवतियां और दलाल चाचा-भतीजा गिरफ्तार

Monday, Jan 28, 2019 - 09:39 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील): बुडै़ल स्थित होटल नीलम पैलेस में देह व्यापार करने वाले दलाल चाचा और भतीजे को पुलिस ने 2 लड़कियों समेत गिरफ्तार किया है। दलालों की पहचान मोहम्मद कलाम और मोहम्मद मुसीफिक आलम के रूप में हुई। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों लड़कियों को नारी निकेतन और दलाल चाचा व भतीजे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस टीम शुक्रवार को जब होटल नीलम पैलेस में पहुंची तो कमरे में 2 लड़कियां मिली। रिकार्ड चैक किया तो लड़कियों की कोई एंट्री नहीं थी। पूछताछ में पता चला कि वे दोनों होटल में देह व्यापार करती हैं। 

पहले भी मामले दर्ज हैं
होटल नीलम पैलेस मोहम्मद मुसीफिक आलम का बताया जा रहा है। मोहम्मद मुसीफिक आलम पर पहले भी कई देह व्यापार के मामले दर्ज हैं। इससे पहले सैक्टर-36 थाना पुलिस ने आलम को कजहेड़ी स्थित होटल में देह व्यापार का काम करते हुए पकड़ा था। 

bhavita joshi

Advertising