2 दिन पहले साऊथ अफ्रीका से लौटी होम क्वारंटाइन तोड़ पहुंची होटल हयात

punjabkesari.in Saturday, Dec 04, 2021 - 01:33 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो न करने पर 2 दिन पहले साऊथ अफ्रीका से लौटी महिला के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। यह एफ.आई.आर. हैल्थ सैक्रेटरी यशपाल गर्ग की ओर से करवाई गई है।


डायरैक्टर हैल्थ सर्विसेस डा. सुमन सिंह के मुताबिक 1 दिसम्बर को सैक्टर-48बी के मकान नंबर 1139 की महिला साऊथ अफ्रीका से लौटी थी। नियमानुसार होम क्वारंटाइन किया गया था। बावजूद  इसके वह 2 दिसम्बर शाम 4:52 बजे होटल हयात गई। वहां से वह देर रात घर पहुंची। एक तारीख को महिला का आर.टी.पी.सी.आर. किया जा चुका था, जो नैगेटिव रहा था। इसके बाद उसे 7 दिन होम क्वारंटाइन रहना था। 8वें दिन फिर महिला का टैस्ट किया जाना है, जो अभी पैंडिंग है। नियमों की अनदेखी पर महिला के खिलाफ  सख्त एक्शन की बात कही गई है। पुलिस और दूसरे संबंधित अथॉरिटीज को निर्देश दिए गए हैं कि इंटरनैशनल ट्रैवलर्स पर खास ध्यान रखें। साथ ही होटल, यू.टी. गैस्ट हाउस को भी निर्देश दिए गए हैं कि गैस्ट की 15 दिन की ट्रैवल हिस्ट्री पर नजर रखें।


होटल स्टाफ का टैस्ट तुरंत करवाने को कहा
महिला की होटल विजिट के बाद डायरैक्टर हैल्थ ने स्टाफ का आर.टी.पी.सी.आर. टैस्ट तुरंत करवाने की बात कही है। मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बंगलादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग, इजराइल व यूनाइटेड किंगडम सहित यूरोप के देशों से आने वाले लोगों का आर.टी.पी.सी.आर. टैस्ट होगा। एयरपोर्ट पर रिपोर्ट का इतंजार करना होगा। 7 दिन होम क्वारंटाइन रहना होगा। 8वें दिन फिर टैस्ट किया जाएगा और रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो खुद 7 दिन के लिए अपने आप को ऑब्जर्व करना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajesh K Dharwal

Recommended News

Related News