अभी भी टपक रही जनरल अस्पताल की छतें

Tuesday, Jun 27, 2017 - 12:40 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : सैक्टर-6 सिविल अस्पताल में 19 जून को हुई तेज बारिश के बाद अस्पताल की छतें टपकनी शुरू हो गई थीं। अब सप्ताह बीतने के बाद भी छत से पानी टपकना बंद नहीं हुआ है। वही एक्सरे रूम की हालत काफी खराब है।  दीवारों पर सीलन साफ दिखाई दे रही है। एक्सरे-रूम में छत के बीच स्टील की शीट खराब हो चुकी है। 

 

बारिश में एक्सरे-रूम मे दीवारों पर आई सीलन के कारण कंरट का खतरा बना हुआ है। एमरजैंसी रूम में मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी आ रही है। हालांकि पूरे हरियाणा को देखने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों का ऑफिस इस अस्पताल से करीब 50 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद अस्पताल की इस हालत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। 

 

डी-ब्लॉक ही पूरे अस्पताल में सैंसेटिव ब्लॉक :
जनरल अस्पताल में 4 ब्लॉक हैं। इनमें ए, बी और सी ब्लॉक सैंट्रलाइज्ड हैं और डी-ब्लॉक सबसे पुराना है। यहां एसी की प्रॉपर सुविधा नहीं है। इसी ब्लॉक में सर्जरी, लेबर रूम, गर्भवती महिलाएं, पैदा होने के बाद बीमार बच्चों से लेकर एमरजैंसी तक के मरीज भर्ती होते हैं। इसी ब्लॉक में अल्ट्रासाउंड से लेकर एक्स-रे भी होता है। वहीं, सर्जरी के लिए सभी ऑपरेशन थिएटर्स तक इसी ब्लॉक में हैं। 


 

Advertising