अस्पतालों के बाहर हॉर्न बजाना पड़ा महंगा, 19 के चालान

punjabkesari.in Thursday, Dec 06, 2018 - 08:06 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील): चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने पी.जी.आई., सैक्टर-16 जनरल अस्पताल और जी.एम.सी.एच.-32 के पास हॉर्न बजाने वाले 19 वाहन चालकों के चालान पहले दिन काटे हैं। चालान काटने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी और मार्शल बुधवार सुबह ही अस्पताल के अंदर और बाहर तैनात हो गए। जो भी वाहन चालक बिना किसी कारण से हॉर्न बजा रहा था, पुलिस उसका चालान कर रही थी।

पी.जी.आई. के बाहर सबसे ज्यादा चालान
जी.एम.सी.एच.-32 के अंदर और बाहर ट्रैफिक पुलिस के हैड कांस्टेबल सुरेंद्र और सेवा की ड्यूटी लगी थी। इनके साथ ट्रैफिक मार्शल एम.पी. अग्रवाल और सतबीर सिंह मौजूद थे। दोनों पुलिसकर्मियों ने अस्पताल के अंदर और बाहर हॉर्न बजाने वाले 7 वाहन चालकों के चालान किए। इसके अलावा सैक्टर 16 अस्पताल के बाहर हैड कांस्टेबल हरनेक सिंह और देशराज को तैनात किया गया था। उनके साथ ट्रैफिक मार्शल राकेश और चांदनी शर्मा मौजूद थी। सैक्टर 16 अस्पताल के बाहर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तीन चालान किए। पी.जी.आई. के बाहर हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश और गुरचेतन के साथ ट्रैफिक मार्शल भूपिंदर व प्रीतम मौजूद थे। दोनों ने पी.जी.आई. के आसपास 9 चालान किए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News