पाइप एंड बैरल क्लब में फिर सर्व हो रहा था हुक्का, किया सील

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 11:56 PM (IST)

चंडीगढ़,  (सुशील राज): हुक्का सर्व करने पर प्रशासन द्वारा डिस्को और क्लब को तीन दिन के लिए सील किया जाता है मगर इसके बावजूद क्लब मालिक बेखौफ हुक्का सर्व कर रहे हैं। सैक्टर-9 के पाइप एंड बैरल क्लब में पहले भी हुक्का सर्व करने पर कार्रवाई हो चुकी है मगर इसके बावजूद वहां शनिवार रात को हुक्का सर्व किया जा रहा था। इस पर सैक्टर-3 थाना पुलिस ने क्लब में छापा मारकर चार हुक्के जब्त किए। 

 


पुलिस ने क्लब मालिक सैक्टर-50 स्थित प्रोग्रैसिव सोसाइटी निवासी सुमेश गगनेजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले 30 दिसम्बर, 2020 में भी पुलिस ने इसी क्लब के मालिक पर हुक्का पिलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।


वीडियो बनाकर हुक्का किया जब्त
शनिवार को सैक्टर-3 थाना प्रभारी शेर सिंह को सूचना मिली कि सैक्टर-9 के पाइप एंड बैरल क्लब में हुक्का सर्व किया जा रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने ए.एस.आई. कुलदीप सिंह, सीनियर कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार और कॉन्स्टेबल जयपाल सिंह की टीम बनाई। पुलिस टीम क्लब में गई तो स्टाफ ग्राहकों को हुक्का सर्व किया जा रहा था। पुलिस टीम ने हुक्का सर्व करते हुए स्टाफ की वीडियो बनाकर हुक्के को जब्त किया। स्टाफ ने पुलिस को बताया कि क्लब मालिक के कहने पर ही हुक्का सर्व किया जा रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News