डी.सी.पी. पर प्रताडऩा के आरोप लगा पंचकूला पुलिस के होमगार्ड जवान ने निगल लिया जहर

Friday, Jul 30, 2021 - 12:17 AM (IST)

पंचकूला, (चंदन): पंचकूला पुलिस के होमगार्ड जवान ने डी.सी.पी. पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। इसके बाद उसने डी.सी.पी. ऑफिस की बिल्ंिडग में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। होमगार्ड जवान को समय रहते सैक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। 
इस बारे मेंं जब डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डी.सी.पी.) मोहित हांडा से फोन पर बात करने की कोशिश की तो संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज भी किया लेकिन उन्होंने खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं दिया।  


होमगार्ड ने लाइट जम्प करने पर रोकी थी महिला अधिकारी की गाड़ी
होमगार्ड के जवान पीयूष ने आरोप लगाया कि उसकी ड्यूटी पिछले दिनों ट्रैफिक मेंं लगाई थी। 12 दिन पहले वह माजरी चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल कर रहा था। ट्रैफिक लाइट बंद थी। इसी दौरान नाडा सहिब की तरफ से आ रही महिला अधिकारी ने कार नहीं रोकी तो उसे पीयूष ने रोक लिया। इसके बाद कार सवार महिला अधिकारी उसके साथ बहस करने लगी। होमगार्ड के जवान ने मौके पर वीडियो बनाया। 


शिकायत मिलने पर होमगार्ड को किया था लाइन हाजिर
कुछ समय बाद महिला अधिकारी ने पंचकूला पुलिस को होमगार्ड के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद होमगार्ड जवान को लाइन हाजिर कर दिया था। सैक्टर-5 थाना में होमगार्ड के बयान दर्ज किए गए। वीरवार को होमगार्ड जवान पीयूष डी.सी.पी. ऑफिस पहुंचा था। उसने आरोप लगाया कि उसे डी.सी.पी. मोहित हांडा ने अपने ऑफिस में बुलाकर प्रताडि़त किया और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। इसके बाद डी.सी.पी. ऑफिस के बाहर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। होमगार्ड जवान पीयूष ने वीडियो बनाए, जिनमें वह प्रताडि़त करने का आरोप लगा रहा है। वीडियो कई गु्रप्स मेंं वायरल भी हो रहा है। 


चालक व महिला अधिकारी पर केस 
इस मामले में जब पंचकूला पुलिस की किरकरी हुई तो आनन-फानन में वीरवार देर शाम सैक्टर-2 पुलिस चौकी के इंचार्ज मलकीत की शिकायत पर महिला अधिकारी और उसके चालक के खिलाफ सैक्टर-5 थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मोटरव्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। यह मामला 17 जुलाई का है लेकिन पुलिस विभाग ने होमगार्ड जवान को ही लाइन में भेज दिया था। वीरवार को प्रताडि़त होने के बाद जब होमगार्ड जवान पीयूष ने जहरीला पदार्थ निगल लिया तो मामले ने तूल पकड़ लिया। 

AJIT DHANKHAR

Advertising