अब पुलिस के होमगार्डों को महीने में मिलेगी एक छुट्टी

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 09:22 AM (IST)

चंडीगढ़़(सुशील) : चंडीगढ़ पुलिस के होमगार्डों को अब माह में एक छुट्टी मिलेगी। छुट्टी लेने पर उनके वेतन से पैसे नहीं कटेंगे। यह आदेश चंडीगढ़ पुलिस के डी.जी.पी. तेजिंदर सिंह लूथरा ने किया है। छुट्टियों को लेकर होमगार्ड मंगलवार को डी.जी.पी. से मिले थे। 

डी.जी.पी. ने कहा कि माह में एक और साल की 12 छुट्टियां ले सकते हैं। इससे पहले होमगार्डों की माह में एक भी छुट्टी अप्रूव नहीं थी। अगर वे छुट्टी करते थे तो पुलिस विभाग उनकी एक दिन की सैलरी के हिसाब से रुपए काटता था। पुलिस विभाग में करीब 1200 होमगार्ड ड्यूटी कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News