‘आई.जी. भारती अरोड़ा को सम्मानित करेगा गृह विभाग : विज’

punjabkesari.in Tuesday, Feb 09, 2021 - 06:51 PM (IST)

चंडीगढ़, (पांडेय): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले कबूतरबाजों के खिलाफ शिकंजा कसने और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एस.आई.टी. प्रमुख भारती अरोड़ा और उनकी टीम को गृह विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्री ने टीम की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने हरियाणा भर में 452 कबूतरबाजों पर नकेल कसने में सफलता हासिल की है। 

 


ज्ञात रहे कि हरियाणा से कबूतरबाजी को लगाम लगाने के लिए करनाल पुलिस रेंज की आई.जी. भारती अरोड़ा के नेतृत्व में एक एस.आई.टी. का गठन किया था। इस टीम ने कबूतरबाजों पर सख्त कार्रवाई की, जिससे ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करते हुए उनके कब्जे से भारी मात्रा में बरामदगी की गई। इसको देखते हुए अब हरियाणा के गृह विभाग ने भारती अरोड़ा और उनकी टीम को सम्मानित करने का फैसला लिया है।

विज ने कहा कि इस टीम में भारती अरोड़ा की अध्यक्षता में एस.पी. स्तर के 6 अधिकारियों को शामिल किया गया था। यह टीम प्रदेश के युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले तथा उनसे लाखों रुपए ऐंठकर गैर-कानूनी तरीके से विदेशों में भेजने वाले कबूतरबाजों की जांच कर रही है। इनमें अमरीका, मलेशिया, मैक्सिको, दुबई इत्यादि देश शामिल हैं। उन देशों की सरकारों द्वारा वापस भारत भेजे गए लोगों में काफी नागरिक हरियाणा के रहने वाले भी हैं


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News