कोरोना वायरस : चंडीगढ़ नगर निगम का होली सैलीब्रेशन रद्द

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2020 - 09:22 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ नगर निगम होली सैलीब्रेशन का आयोजन करने का प्लान बना रहा था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते अब इसे रद्द कर दिया गया है। निगम की आर्ट एंड कल्चर कमेटी ने इस सैलीब्रेशन को करने का पहले फैसला लिया था। 

मेयर राजबाला मलिक ने बताया कि वह सैक्टर-16 स्थित रोज क्लब या मेयर निवास पर इस कार्यक्रम का आयोजन करने की योजना बना रहे थे, लेकिन कोरोना वायरस के चलते अधिकतम कार्यक्रम कैंसिल हो रहे हैं। इसके चलते उन्होंने भी अपना कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लिया है। इस संबंध में उन्होंने आदेश जारी कर दिए हैं कि ऐसे किसी भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। 

एहतियात के तौर पर कार्यक्रम कैंसल किया :
निगम की आर्ट एंड कल्चर कमेटी के सदस्यों का कहना था कि एहतिहात के तौर पर वह इस कार्यक्रम को कैंसिल कर रहे हैं। निगम ने इससे पहले भी जो होली कार्यक्रम आयोजित किए थे, वह महिलाओं को समर्पित किए गए थे, जिसमें काफी संख्या में महिला कर्मचारी हिस्सा लेती हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News