होली पर्व पर अंडे मारने वालों पर रहेगी पुलिस की खास नजर

Wednesday, Mar 20, 2019 - 08:12 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : होली पर्व पर किसी ने अंडे मारे तो चंडीगढ़ पुलिस उसके खिलाफ तुरंत काबू करेगी। इस दौरान गेडी रूट, सुखना लेक, कॉलेज व पी.यू. में अंडे मारकर युवक होली खेलते  हैं। अंडे मारने से घायल होने का खतरा बना रहता है। 

चंडीगढ़ पुलिस ने होली त्यौहार पर सुरक्षा के शहर भर में 860 पुलिस कर्मियों को विशेष तौर पर तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस रेस ड्राइविंग और छेड़छाड़ करने वालों पर कड़ी नजर रखेगी। इसलिए सिविल ड्रैस में महिला पुलिसकर्मी तैनात की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले और हुड़दंग करने वालों को पकडऩे के लिए ट्रैफिक पुलिस सैक्टरों और मार्कीट के बाहर नाके लगाएगी। 

6 डी.एस.पी. 26 इंस्पैक्टर संभालेंगे सुरक्षा की कमान :
इस पर्व पर 6 डी.एस.पी. समेत कुल 860 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात किए जाएंगे। इनमें 26 थाना प्रभारी व इंस्पैक्टर, 672 एस.आई. व ए.एस.आई., 156 लेडी पुलिस तैनात होगी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी रेस ड्राइविंग, ड्रंकन ड्राइव और छेड़छाड़ रोकने पर नजर रखेंगे। 

इसके अलावा गेडी रूट को लिमिटेड व्हीकल जोन एरिया बनाया जाएगा। इसके अलावा लेजर वैली, सुखना लेक, रोज गार्डन, मार्केट, सैक्टर, कॉलोनियों और लड़कियों के हॉस्टल के बाहर पी.सी.आर. तैनात की जाएगी। 

होली वाले दिन 9 बजे से लगेंगे 64 नाके :
त्यौहार पर चंडीगढ़ पुलिस पूरे में नाकाबंदी कर हुड़दंग करने वालों पर शिकंजा कसेगी। ट्रैफिक और थाना पुलिस कुल 64 नाके सुबह 9 बजे से लगाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के वाहन भी जब्त किए जाएंगे।

Priyanka rana

Advertising