एच.एम.टी. के रिटायर्ड कर्मचारियों को बुढ़ापा पैंशन देने की मांग

Tuesday, May 03, 2016 - 08:25 AM (IST)

पिंजौर(तरसेम): पिंजौर स्थित एच.एम.टी. फैक्टरी से रिटायर हो चुके सैकड़ों कर्मचारियों को रिटायर्ड कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन से सरकार की बुढ़ापा सम्मान पैंशन का लाभ देने की मांग की है। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मान ने कहा कि पिंजौर में ही लगभग 500 पूर्व कर्मचारी पैंशन पाने से वंचित हैं। एच.एम.टी. कर्मचारी पहले ही 23 वर्ष पुराने 1992 के बेहद कम वेज पर फैक्टरी में काम करते थे, केवल इतना ही नहीं फैक्टरी के नियमानुसार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मासिक पैंशन तक नहीं मिलती है।

उन्होंने बताया कि केंद्र के सार्वजनिक उपक्रम एच.एम.टी. से रिटायर्ड कर्मचारियों को पहले बुढ़ापा पैंशन दी जाती थी लेकिन अचानक वर्ष 2011 के बाद उसे बंद कर दिया गया था जबकि वे सभी पैंशन के सही में हकदार हैं। रिटायर्ड कर्मचारी प्रदेश सरकार के उस नियमों पर भी खरा उतरते हैं जिसमें 2 लाख रुपए वार्षिक आय से अधिक वाले रिटायर्ड कर्मचारियों को पैंशन का लाभ नहीं दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर रिटायर्ड कर्मचारियों को सरकार की योजना का पूरा लाभ दिया जाना उचित है। 

Advertising