HMT ट्रैक्टर प्लांट बंद होने से इलाके में रोष

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 11:42 AM (IST)

पंचकूला(मुकेश) : उत्तर भारत में कभी जीवन रेखा कही जाने वाली हिंदुस्तान मशीन टूल्स (एच.एम.टी.) ट्रैक्टर प्लांट को बंद करने का नोटिस गत दिवस लगवा दिया गया है। 24 जनवरी को एच.एम.टी. का ट्रैक्टर इतिहास बन जाएगा। 

 

इस प्लांट के बंद होने से सेकड़ों लोग बेरोजगार होंगे, वहीं उनके परिवारों पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। एच.एम.टी. का प्लांट 837 एकड़ भूमि में है। ट्रैक्टर प्लांट करीब 220 एकड़ में फैला हुआ था। ज्ञात रहे अक्तूबर, 2016 में ट्रैक्टर प्लांट बंद करने का फैसला लिया गया था। इसी के साथ करीब 1000 हजार कर्मचारियों को वी.आर.एस. और वी.एस.एस. दी गई। 

 

आज ट्रैक्टर प्लांट के हमेशा के लिए बंद होने की खबर से जहां इलाके में मायूसी है, वहीं लोग ये सोच रहे हैं कि अब उनका जीवन यापन कैसे होगा। वहीं, एच.एम.टी. कार्मिक संघ के प्रधान दीवानचंद ने बताया कि वो इस फैसले के बाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News