रेलवे प्रबंधन कर रहा बड़े हादसे का इंतजार, नहीं कर रहे ऐतिहासिक धरोहर की संभाल

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 12:09 PM (IST)

पंचकूला(चंदन) : शहर का सबसे पुराना ऐतिहासिक चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन गिरने की कगार पहुंच चुका है। चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन को अंग्रेजों के जमाने में सन 1885 में बनाया गया था। छत के हिस्से टूटने लगे हैं। 

 

स्टेशन के अधिकरी रेलवे विभाग के इंजीनियरिंग विभाग को पत्र लिख चुके हैं लेकिन उसके बाद भी विभाग ने ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए कुछ नहीं कर रही। चंडीमंदिर स्टेशन को बने करीब 133 साल हो चुके हैं। अगर समय रहते स्टेशन की रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया तो इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह जाएगा।

 

सोलर पैनल पड़े हैं खराब :
स्टेशन पर लाखों रुपए की लागत से लगाए सौलर पैनल पिछले काफी समय से धूल फांक रहे हैं। स्टेशन पर रात के समय अंधेरा छा जाता है। यहां रात के समय एक या दो ही बल्ब जलते हैं। सौलर पैनल में कुछ तकनीकि खराबी आने के बाद ठीक नहीं किया है। वहीं टायलेट्स को तार से बंद कर रखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News