देश के संविधान के मूल्यों पर प्रकाश डाला

Friday, Jan 28, 2022 - 03:16 PM (IST)

चंडीगढ़, (आशीष): सैक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रैजुएट गवर्नमैंट कॉलेज में 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य डॉ. आभा सुदर्शन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया।  प्रधानाचार्य डॉ. सुदर्शन ने भारत के संविधान के मूल्यों पर प्रकाश डाला।
सैक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज फार गल्र्स में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।

 

पिं्रसीपल प्रो. अनीता कौशल ने तिरंगा फहराया। समारोह मे डीन अजय कुमार शर्मा, उप प्राचार्य मोनिका सिक्का ओर विभिन्न संकायो के सदस्य भी शामिल हुए। कालेज की एन.एस.एस. इकाईयों द्वारा पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया।  गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र और भारतीय संविधान के निर्मात्र्ताओं को सलाम करते हुए सैक्टर-30 स्थित सी.एस.आई.आर. और सी.एस.आई.ओ. के वैज्ञानिक तकनीकी और प्रशासनिक कर्मचारियो ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मनाया। निदेशक प्रो. अनंत रामकृष्ण ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 


सैक्टर-15 स्थित डी.ए.वी. मॉडल स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। पिं्रसीपल अनुजा शर्मा ने सभी को बधाई दी।  
सैक्टर-44 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव के  थीम पर आधारित गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रिसीपल मोनिका चावला ने बच्चों को ईमानदार और देशभक् ित बनाने के लिए जागरूक किया।  

Ajesh K Dharwal

Advertising