कांसल में नेताओं ने लोगों को दिया दिलासा, नहीं टूटने देंगे मकान

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2020 - 03:25 PM (IST)

नयागांव(मुनीष) : हाईकोर्ट की ओर से सुखना कैचमैंट एरिया में बनाए रिहायशी और कमर्शियल इमारतों को तीन महीने में तोडऩे के आदेशों के बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। उन्हें दिलासा देने रविवार को कई नेता ट्रिब्यून कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने लोगोंं से कहा कि वे उनके मकान नहीं गिरने देंगे। वे कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। यहां बैठक में चार गांवों के सैकड़ों लोग पहुंचे थे। 

इस दौरान बैठक में गौसेवा कमीशन वाइस चेयरमैन पंजाब करमजीत सिंह, पार्षद गुरबचन सिंह, सुरेंद्र बबल, तरणजीत कौर, उप प्रधान कृष्ण यादव, यूथ अकाली नेता कृष्ण कांसल, संजू कांसल, सुच्चा कांसल, सर्कल प्रधान गुरध्यान सिंह, महासचिव कुलबीर सिंह, काग्रेसी नेता अबतार सिंह तारी और अन्य मौजूद रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News