रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद चंडीगढ़ में हाई अलर्ट

Thursday, Jun 07, 2018 - 12:17 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : फिरोजपुर मंडल के जी.आर.पी. और डी.आर.एम. को आतंकवादियों की ओर से रेलवे स्टेशनों व धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। आर.पी.एफ., जी.आर.पी. जवान चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं। स्टेशन पर आने-जाने वाले वाहनों की भी चैकिंग की जा रही है। 

जी.आर.पी. के उच्चाधिकारी ने बताया कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कमांडर मौलाना अबू शेख द्वारा एक लैटर जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है कि 6, 8 व 10 जून को उत्तर जोन के रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों को बम से उड़ा दिया जाएगा। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जी.आर.पी. को 9 अतिरिक्त जवान मंडल की तरफ से भेजे गए हैं। छुट्टी पर गए जवानों को भी जल्द ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 
 

Punjab Kesari

Advertising