STF ने पकड़ा हैरोइन तस्कर

punjabkesari.in Thursday, Jan 03, 2019 - 11:50 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने हैरोइन सप्लाई करने वाले एक तस्कर को कार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सरबजोत सिंह बताया जाता है जो कि फेज-11 का रहने वाला है। आरोपी से 27 ग्राम नशीला पदार्थ हैरोइन बरामद की गई है। आरोपी खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 

एस.टी.एफ. के एस.पी. राजिंदर सिंह सोहल ने आरोपी को गिरफ्तार करने संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पांच छह महीने पहले ही हैरोइन का नशा करने की आदत लगी थी। इसके बाद वह हैरोइन करने कारोबार करने लग पड़ा था। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से आठ सौ प्रति ग्राम हैरोइन लेकर आता था। जबकि मोहाली में तीन हजार रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से हैरोइन बेच लेता था।  

उन्होंने बताया कि एस.टी.एफ. को सूचना मिली थी कि आरोपी काफी शातिर है। साथ ही इलाके में हैरोइन तस्करी करने के लिए आ रहा है। जिसके बाद एस.टी.एफ. की टीम ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह की अगुवाई में मदनपुर चौक पर पहुंच गई। जैसे ही आरोपी मोहाली नंबर की कार पीबी 65ई 3165 में चंडीगढ़ साइड से आया तो उसे रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी से हैरोइन बरामद हुई। उसके बाद एस.टी.एफ. वालों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News