2 महीने में दूसरी बार बिकेगा हैरीटेज फर्नीचर

punjabkesari.in Thursday, May 16, 2019 - 11:56 AM (IST)

चंडीगढ़(विजय) : फ्रैंच आर्कीटैक्ट ली कार्बूजिए और पियरे जैनरे के डिजाइन किए फनीचर्स एक बार फिर ऑक्शन में रखे जाएंगे। खास बात यह है कि जिन फनीचर्स की ऑक्शन होने जा रही है वे डिजाइन तो चंडीगढ़ के लिए किए थे लेकिन उनकी ऑक्शन विदेशों में की जा रही है। 

चंडीगढ़ का हैरीटेज फर्नीचर कितनी अधिक संख्या में विदेशों तक पहुंचाया जा रहा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 2 महीनों में यह दूसरी ऑक्शन है। इससे पहले 21 मार्च को ऑक्शन हुई थी। जिसमें 6 फर्नीचर नीलाम हुए थे। इस बार ऑक्शन 5 जून को शिकागो के एक ऑक्शन हाऊस में रखी गई है। जिसके लिए ऑक्शन हाऊस की तरफ से बिड मांगी जा रही है। 

लेकिन यह ऑक्शन चंडीगढ़ प्रशासन के लिए एक बार फिर शर्मसार करने वाली स्थिति लेकर आई है। क्योंकि ली कार्बूजिए और पियरे जैनरे ने इन फर्नीचर्स को 1955 से लेकर 1960 के बीच में चंडीगढ़ में रहते हुए डिजाइन किया था। जिन फर्नीचर्स की ऑक्शन होने जा रही है वे किसी समय में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, एम.एल.ए. फ्लैट्स बिल्डिंग और हाईकोर्ट में इस्तेमाल होते थे। 

कमेटी तो बस नाम की है :
वहीं, प्रशासन की ओर से गठित हैरीटेज कमेटी भी ऑक्शन को रुकवाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। न ही इसकी जानकारी हासिल की जा सकी कि कौन से डिपार्टमैंट से कितना फर्नीचर विदेशों में पहुंच गया।

ये फर्नीचर्स हैं ऑक्शन में
फर्नीचर                                         अनुमानित राशि (डॉलर्स में)             
डैस्क आर्म चेयर                              10000 से 15000
एम.एल.ए. फ्लैट्स बिल्डिंग के बैंच      7000 से 9000
टीम से बना हुआ सोफा                     30000 से 50000
लाऊंज चेयर्स                                  30000 से 50000
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज की चेयर   20000 से 30000
पांच स्टूल्स                                    7000 से 9000
हाईकोर्ट की ब्रिज आर्म चेयर             10000 से 15000


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News