VC ऑफिस से एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक तक का रास्ता बनेगा ‘हैरीटेज कॉरिडोर’

punjabkesari.in Tuesday, Nov 26, 2019 - 11:19 AM (IST)

चंडीगढ़ (रश्मि): पंजाब यूनिवर्सिटी में वी.सी. ऑफिस के सामने हैरीटेज कोरीडोर बनेगा। यह वी.सी. ऑफिस से लेकर एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस तक रहेगा। इसके लिए पी.यू. प्रबंधन ने होर्टीकल्चर विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में गाडिय़ों की पार्किंग करनी बंद कर दी गई है। प्रबंधन ने इस क्षेत्र को हरा-भरा और खूबसूरत बनाने का सोचा है। 

 

जानकारी के मुताबिक होर्टीकल्चर विभाग की ओर से इस क्षेत्र को हैरीटेज कोरीडोर बनाने के रूप रेखा अगले एक हफ्ते में तैयार कर ली जाएगी, जिससे इस योजना पर जल्द ही काम शुरू किया जा सके। इससे वी.सी. ऑफिस से रजिस्ट्रार ऑफिस या एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस जाने या आने का रास्ता हैरीटेज कोरीडोर के तौर पर विकसित किया जाएगा। एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस से वी.सी. ऑफिस और वी.सी. ऑफिस से एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस तक दिन में कई बार कर्मचारियों और अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। 

 

पी.यू. से संबंधित सभी महत्वपूर्ण ऑफिशियल कार्य इन्हीं बिल्डिंग्स में ही पूरे होते हैं। इसलिए इस रास्ते को पी.यू. प्रबंधन ने हैरीटेज कोरीडोर बनाने का सोचा है। गौरतलब है कि इस रास्ते पर काफी संख्या में गाडिय़ां खड़ी रहती हैं। लेकिन पिछले हफ्ते इस रास्ते से गाडिय़ों की पार्किंग को बैन कर दिया गया था। 

 

इसके बाद इस क्षेत्र को हैरीटेज कोरीडोर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। वहीं होर्टीकल्चर विभाग के डिवीजनल इंजीनियर अनिल ठाकुर ने कहा कि वी.सी. ऑफिस से एडमिनिस्टे्रशन ऑफिस तक जाने के रास्ते को हैरीटेज बनने के प्रोजैक्ट पर काम किया जा रहा है। फाइनल होते ही काम शरू किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News