PU में हैल्प डैस्क की जगह खाली होने से स्टूडेंट्स परेशान, ऑनलाईन हैल्प डैस्क शुरू

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2017 - 09:47 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी में इन दिनों दाखिला प्रक्रिया जारी है पर हैल्प डैस्क की जगह पिछले 2 साल से खाली है। है। ऐसे में छात्र विभागों में जाकर विभिन्न कोर्सिज की एडमिशन के बारे में उन्हें जानकारी देकर मदद कर रहे हैं और अपनी यूनियन के नाम के पैमफलेट भी बांट रहे हैं। 

 

इन पर स्टूडैंट की हैल्प के लिए हैल्पलाईन नंबर हैं। स्टूडैंट इन पर सम्पर्क कर मदद पा सकते हैं। यह 24 घंटे चालू हैं। सत्र 2015-16 में हैल्प डैस्क पर स्टूडैंट यूनियन के बीच हुए विवाद के बाद हैल्प डैस्क लगाने पर बैन लगा दिया था। साथ ही पी.यू. प्रबंधन ने खुद हैल्प डैस्क लगाना शुरू किया था। वहीं इस बार अभी तक  पी.यू. प्रबंधन ने कोई हैल्प डैस्क नहीं लगाया है।

 

हालांकि पी.यू. प्रबंधन ने हैल्प डैस्क लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है और इसे फाईनल अप्रूवल के लिए वी.सी. अॅाफिस भेज दिया है। उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक कैंपस में पी.यू.प्रबंधन हैल्प डैस्क लगा देगा। जानकारी के मुताबिक स्टूडैंट यूनियन से जुड़े छात्र पी.यू. कैंपस में हैल्प डैस्क लगाना चाहते हैं, लेकिन बैन होने के कारण वह यह हैल्प डैस्क नहीं लगा पा रहे हैं। 

 

स्टूडैंट यूनियन के मुुताबिक हैल्प डैस्क लगाने की अनुमति मिले ताकि कैंपस में दाखिला लेने आने वाले स्टूडैंट की हैल्प कर सकें। हालांकि एडमिशन ऑनलाईन किए जा रहे हैं व फार्म भरने और दाखिले संबंधी सारी जानकारी अॅानलाईन डाली गई है फिर भी जो स्टूडैंट कैंपस में फार्म भरने व काऊंसिलिंग के लिए आ रहे हैं उन्हीं को स्टूडैंट यूनियन पैम्फलैट बांट रही है। 

 

हैल्प डैस्क के बहाने कैम्पेनिंग :
हैल्प डैस्क लगाने के बहाने स्टूडैंट युनियनअपने बैनर की जमकर कैम्पेनिंग करती थी। प्रत्येक पार्टी कैंपस में नए एडमिशन लेने वाले स्टूडैंट की मदद कर वोट बैंक  बनाने की कोशिश करती थी। 

 

लगाने देना चाहिए हैल्प डैस्क :
ए.बी.वी.पी. के हरमन ने कहा कि स्टूडैंट को हैल्प डैस्क लगाने देना चहिए ताकि स्टूडैंट नए छात्रों की मदद कर सकें। हैल्प डैस्क न होने से स्टूडैंट को काफी दिक्कत पेश आती है। 

 

छात्रों की कर रहे हैं मदद :
सोई के करन रंधावा ने कहा कि पी.यू. प्रबंधन ने हैल्प डैस्क पर बैन लगाया है। ऐसे में हम विभागों में जाकर स्टूडैंट की दाखिले के मामले में मदद कर रहे है। 

 

हैल्प डैस्क ऑनलाइन एडमिशन -2017 
पी.यू. ने स्टूडैंट की हैल्प के लिए ऑनलाईन हैल्प डैस्क शुरू की है। इन हैल्प डैस्क पर स्टूडैंट सम्पर्क कर कोर्स संबंधी जानकारी पा सकते हैं। हैल्प लाईन 24 घंटे स्टूडैंट के लिए उपलब्ध है। कैंपस में इस हैल्पलाईन के लिए 4 जगह सैंटर बनाए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News