चंडीगढ़-शिमला के बीच हैली टैक्सी सर्विस शुरू, पहले दिन गए 20 यात्री

Tuesday, Jun 05, 2018 - 10:19 AM (IST)

चंडीगढ़/शिमला(लल्लन/अभिषेक) : चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से शिमला के लिए हैली टैक्सी (हैलीकॉप्टर) सर्विस सोमवार से शुरू कर दी गई है। इसका उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के जुब्बड़हïट्टी एयरपोर्ट पर सुबह 8 बजे किया। पवन हंस की हैली टैक्सी सर्विस के तहत शिमला से हैलीकॉप्टर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुबह 8:20 बजे पहुंचा। यहां एयरपोर्ट पर पहली बार पहुंचने पर इस हैली टैक्सी सॢवस को वाटर सैल्यूट किया गया। 

चंडीगढ़ में हैली टैक्सी सर्विस का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के चीफ सैक्रेटरी विनीत चौधरी, सैक्रेटरी होम बी.के. अग्र्रवाल और चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी लिमिटेड के सी.ई.ओ. सुनील दत्त ने केक काटकर किया। हैली टैक्सी सॢवस से शिमला जाने वाले पहले यात्री कुलदीप और रागिनी गुप्ता को विनीत चौधरी ने बोर्डिंग कार्ड सौंपे। पहली हैली टैक्सी सॢवस में 20 यात्रियों के साथ 2 महीने की बच्ची आर्या अर्जुन ने अपनी मां और दादी के साथ चंडीगढ़ से शिमला के लिए उड़ान भरी। यह हैलीकॉप्टर सुबह 9 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से शिमला के लिए रवाना हुआ।

जून में 60 प्रतिशत सीटें बुक :
उद्घाटन के मौके पर पवन हंस के जी.एम. राम किशन ने बताया कि ट्राईसिटी के लोगों में इस सॢवस को लेकर काफी उत्साह है। जून माह में इस हैली टैक्सी सर्विस की 60 प्रतिशत सीटें बुक हो चुकी हैं। यदि यही रिस्पांस रहा तो हैली टैक्सी सॢवस को सप्ताह में और दिन भी चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से पयर्टकों को दो फायदे हो रहे हैं। एक तो वह ट्रैफि क से बचेंगे और चंडीगढ़ से शिमला पहुंचने में समय भी सिर्फ 20 मिनट लग रहा है। 

एयरपोर्ट पर खुला टिकट काऊंटर :
चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता दीपेश जोशी ने बताया कि हैली टैक्सी सर्विस का किराया 2999 रुपए रखा गया है। पवन हंस ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर टिकट काऊंटर भी खोल दिया है। यात्री पवन हंस की ऑफिशियल वैबसाइट पर जाकर या फिर काऊंटर पर आकर टिकट बुक करवा सकते हैं। फिलहाल शुक्रवार तक हैली टैक्सी में कोई सीट खाली नहीं है। 

सोमवार और शुक्रवार को मिलेगी सुविधा :
पवन हंस का हैलीकॉप्टर सोमवार और शुक्रवार को चंडीगढ़-शिमला के बीच उड़ान भरेगा।  हैलीकॉप्टर सुबह 8 बजे शिमला एयरपोर्ट से चलेगा और 8:20 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगा। चंडीगढ़ से यह सुबह 9 बजे उड़ान भरेगा और 9:20 बजे शिमला पहुंच जाएगा। 

Punjab Kesari

Advertising