गर्मी ने सताया, आज राहत के आसार

Wednesday, Jun 12, 2019 - 10:40 AM (IST)

चंडीगढ़(वैभव): शहर में गर्मी का कहर जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। सुबह का आगाज भले ही बादलों के साथ हुआ मगर जैसे जैसे समय बीतता गया, वैसे-वैसे गर्मी भी बढ़ती गई। बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना भी है। वहीं तापमान में गिरावट भी दर्ज होगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा।     

bhavita joshi

Advertising