गर्मी और उमस ने किया परेशान, आज बूंदाबांदी के आसार

punjabkesari.in Friday, Jun 08, 2018 - 11:06 AM (IST)

चंडीगढ़ (रोहिला): चिपचिपी गर्मी और उमस से शहरवासियों को वीरवार को भी राहत नहीं मिली। हवा में नमी का स्तर 40 से 55 प्रतिशत के बीच घटता-बढ़ता रहा, जिससे उमस रहने से लोगों को बेचैनी महसूस हुई। वीरवार को दिन के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सैल्सियस का उछाल देखा गया। अधिकत तापमान 39.5 डिग्री सैल्सियस तक जा पहुंचा। 

 

वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सैल्सियस रहा। राहत भरी बात ये है कि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि शुक्रवार को बूंदाबांदी होगी लेकिन 9 और 10 जून को औसत बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इससे शहर में प्री-मानसून दस्तक देगा।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News