2573 स्वास्थ्य कर्मियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, स्टेशन अलॉट : विज

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 08:40 PM (IST)

चंडीगढ़,(पांडेय): हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने बताया कि राज्य के नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व उप-केंद्रों में आज 2573 नियमित स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र देकर स्टेशन अलॉट कर दिए गए हैं। इन स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति से स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण होगा।

 

 
विज ने बताया कि इन नियमित स्वास्थ्य कर्मियों में 1469 स्टाफ नर्स (नसिंग आफिसर), 544 मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर्स (महिला), 289 प्रयोगशाला तकनीशियन (लैबोरेटरी टैक्नीशियन), 183 क्लर्क, 84 ऑप्रेशन थिएटर सहायक और 4 टी.बी. हैल्थ विजीटर शामिल हैं। विज ने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है और इसी दिशा में राज्य सरकार जल्द ही डाक्टरों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करेगी। इसके अलावा, हरियाणा के 8 जिलों में मैडीकल कालेज बनाए जा रहे हैं, जिनमें फरीदाबाद, सिरसा, जींद, भिवानी, कैथल, यमुनानगर, महेंद्रगढ़ व गुरुग्राम शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News