‘बर्ड फ्लू: दोनों पोल्ट्री फार्मों की मुर्गियों को गड्ढे कर दफनाया’

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 12:34 AM (IST)

रायपुररानी, (रामेंद्र): क्षेत्र के जिन दो पोल्ट्री फार्मों सिद्धार्थ पोल्ट्री खेड़ी और नेचर पोल्ट्री दंदलावड़ में बर्ड फ्लू पाया गया है, उनकी मुर्गियों को पशुपालन विभाग की निगरानी में बड़े-बड़े गड्ढे कर दफनाया गया। वहीं केंद्र से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी स्थानीय डॉक्टरों से मिलकर पोल्ट्री फार्मों के आसपास के क्षेत्र का दौरा किया। 
स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा कई गांवों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।

 

पशुपालन विभाग के कर्मी शुक्रवार रात के समय ही पोल्ट्री फार्म मालिकों को बची हुई मुर्गियों को दफनाने से पहले दवाई देकर गए थे। इसके बाद दोपहर के समय दोनों पोल्ट्री फार्मों की मुर्गियों को दफनाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान सभी ने पूरी एहतियात बरती। पी.पी.ई. किटें डालकर ही पशुपालन व स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने पोल्ट्री फार्मों में प्रवेश किया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात था।


स्ट्रे डॉग उठा ले गए मुर्गियां 
गांव खेड़ी में स्थित सिद्धार्थ पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जो मुर्गियां पहले मरी हुई थी, उन्हें गड्ढों में दबाया गया था। इन संक्रमित मुर्गियों को गांव में घूमने वाले आवारा कुत्तों ने गड्डों से निकाल लिया और खाने के लिए ले गए। इसके बाद से गांवों में लोग सहमे हुए हैं।


सड़क किनारे मिली मरी मुर्गियां
शुक्रवार को रायपुररानी क्षेत्र के दो पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। रात के समय अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति गांव खंगेसरा में सड़क किनारे मरी हुई मुर्गियां फैंक कर चले गए। सड़क किनारे रात के समय किसी अज्ञात ने 200 से 300 के बीच मरी हुई मुर्गियां फैंकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मुर्गियां यहां दो दिन से पड़ी हैं। स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई थी लेकिन कोई भी प्रशासनिक कर्मचारी या अधिकारी यहां नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने खुद जे.सी.बी. की मदद से आज इन मरी हुई मुर्गियों को दफनाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikash thakur

Recommended News

Related News