अब पंचकूला के सिविल अस्पताल में भी होगा दिल का इलाज

Saturday, Oct 21, 2017 - 12:58 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : अतिम सप्ताह से हार्ट के पेशैंट्स अपना इलाज सैक्टर-6 के जनरल अस्पताल में करवा सकते हैं। कैथ लैब सैंटर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नवरात्रो के दिनो मे हवन यज्ञ कराया गया था। इसी सप्ताह से  हार्ट पेशैंट्स के लिए ट्रीटमैंट को लेकर बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। कैथलैब के सेटअप में 15 बेड के सीसीयू का अरेंजमैंट किया गया है। सैंटर में वॉर्ड बनाया गया है। हार्ट पेशैंट्स को इमरजेंसी के लिए वैंटीलेटर का भी इंतजाम किया गया है। 

 

पी.पी.पी. मोड  के तहत चलाई जाने वाली इस कैथ लैब में सी.जी.एच.एस. (सैंट्रल गवर्नमैंट हेल्थ सर्विसेज) के तहत रेट्स पर 30 प्रतिशत छूट भी मिलेगी। ओपीडी में चेकअप के लिए 116 रुपए देने होंगे। बाहर के अस्पतालों में हार्ट पेशेंट्स को सिर्फ चैकअप के लिए 600 से 700 रुपए देने पड़ते हैं। यहां पर 982 रुपए में ईको टैस्ट होगा और 49 हजार रुपए में हार्ट पेशेंट्स स्टंट लगवा सकेंगे। जानकारी के मुताबिक कैथ लैब का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कर सकते हैं। इसके लिए भी विभाग की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है।

 

सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक ओ.पी.डी. कैथलैब पी.पी.पी. मोड पर होने के बावजूद भी इसका ओ.पी.डी. चार्ज सामान्य रखा गया है। जनरल अस्पताल की इमरजेंसी में ही कार्डियक ओ.पी.डी लगेगी। इसके लिए यहां अलग से सैटअप लगाया गया है। हार्ट पेशैंट्स के लिए ओ.पी.डी. का समय अस्पताल के सामान्य ओ.पी.डी. की तरह सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगा।


1800 के बजाय 982 में होगा ईको :
 जनरल अस्पताल के कैथ लैब में ईको टैस्ट 982 रुपए में होगा। यह चार्च शहर के अस्पतालों से 50 प्रतिशत कम होगा। शहर के अस्पतालों में 1800 रुपए तक में ईको टैस्ट होता है। चंडीगढ़ के अस्पतालों से भी 30 प्रतिशत कम राशि पर पंचकूला के जनरल अस्पताल में ईको टैस्ट किए जाएंगे।

 

लाखों रुपए में नहीं, सस्ते में डलवा सकेंगे स्टंट :
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कैथ लैब में हार्ट पेशैंट्स को मात्र 49 हजार में स्टंट लगाया जाएगा। अब तक जिले के हार्ट पेशैंट्स को निजी अस्पतालों का चक्कर लगाने पड़ते था और उसमें लाखों रुपए उनके खर्च होते थे। जनरल अस्पताल में शुरू हुए कैथ लेब के बाद उनका इलाज पर खर्चा कुछ हद तक 35 से 40 फीसदी तक कम हो सकेगा। चंडीगढ़ के मुकाबले भी 30 प्रतिशत पंचकूला जनरल अस्पताल में इलाज सस्ता होगा।

 

इनकी देख-रेख में होगा इलाज :
कैथलैब में दो सीनियर कंसल्टैंट अपॉइंट किए गए है, जिनका कार्डियक केयर अस्पताल में 7 से 10 साल तक का एक्सपीरियंस है। इसके अलावा एक कार्डियोलॉजी एक्सपर्ट जूनियर कंसल्टैंंट, 1 से 2 साल तक कार्डियोलॉजी एक्सपीरियंस के तीन सीनियर रेजिडेंट, कैथ लैब टैक्नीशियन चार, आईसीसीयू की हर शिफ्ट में आठ स्टाफ नर्स, दो ओ.पी.डी. में, वॉर्ड में शिफ्ट वाइज तीन और दो स्टाफ नर्स कैथ लैब में तैनात रहेंगी। इसके अलावा सारा विभाग एयरकंडीशनर होगा। विभाग मे वी.वी.आई.पी.के अलावा आम लोगो के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

Advertising