पहली बार पानी की बर्बादी पर भरना पढ़ सकता हैं जुर्माना, दूसरी बार कटेगा कनैक्शन

Monday, Apr 30, 2018 - 02:41 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : गर्मी बढ़ने के साथ-साथ अब पानी की कमी सामने आएगी। इसे देखते हुए शहर में पानी की बर्बादी करने वाले लोगों के चालान किये जाएंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने टीमें बना दी हैं जोकि इस बात का ध्यान रखेंगी की पानी की बर्बादी न की जाए। पहली बार अगर पानी की बर्बादी करते हुए पकडे गए तो 5 हजार के चालान का भुगतान करना होगा और दूसरी बार में चालान के साथ पानी का कनैक्शन काट दिया जाएगा। इस बारे में एक्सियन एन. के. पायल ने बताया कि टीमें सोमवार से अपना काम शुरू कर देंगी। 

 

गाड़ी धोने से होती हैं पानी की बर्बादी 
शहर के पार्कों में टर्शरी वाटर की सप्लाई हो रही है।  लोग अपनी गाड़ियों को धोने, सड़क तक एरिया धोने के लिए पानी वेस्ट करते है। जिससे पानी की बर्बादी होती ऐसा करने पर आपको जुर्माना भरना पढ़ सकता है। इसके साथ ही पानी की सप्लाई स्लो होने की वजह से कई सैक्टरों के फर्स्ट फ्लोर पर पानी की सप्लाई नहीं आ रही है।  

Punjab Kesari

Advertising