‘खड़े टिप्पर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, 6 सवारियों की हालत नाजुक’

punjabkesari.in Tuesday, Sep 14, 2021 - 01:25 AM (IST)

डेराबस्सी, (गुरप्रीत): चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर सोमवार सुबह हरियाणा रोडवेज के गुरुग्राम डिपो की बस सड़क किनारे खड़े टिप्पर से टकरा गई। हादसे में दो बच्चों समेत 8 सवारियां जख्मी हो गई, जिन्हें डेराबस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 


6 घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ के जी.एम.सी.एच.-32 रैफर कर दिया गया। हादसा इतना भयानक था कि बस के कंडक्टर साइड के परखच्चे उड़ गए। मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सहायक इंस्पैक्टर नरपिंदर सिंह ने बताया कि चालक ने खराब होने पर टिप्पर सड़क के किनारे खड़ा कर दिया था। टिप्पर पर रिफ्लैक्टर नहीं थे, जिस वजह से अंधेरे में बस इससे जा टकराई। बस चालक की शिकायत पर टिप्पर चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 


सुबह 3 बजे हुआ हादसा 
हरियाणा रोडवेज की बस गुरुग्राम से सवारियां लेकर चंडीगढ़ आ रही थी। बस में चालक और सह-चालक के अलावा 35 सवारियां थीं। सुबह 3 बजे जब बस चंडीगढ़-अंबाला हाईवे स्थित गांव भांखरपुर के पास पहुंची तो गुरुद्वारा साहिब के सामने सड़क किनारे खड़े खराब टिप्पर से जा टकराई। 20 सवारियों को चोट आई, जिनमें से दो बच्चों समेत 6 सवारियों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। 


12 सवारियों को मामूली चोट लगी। 6 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जी.एम.सी.एच. 32 रैफर कर दिया। सिविल अस्पताल की एस.एम.ओ. डॉ. संगीता जैन ने कहा कि हादसे दौरान यहां 8 घायलों को लाया गया था, जिनमें से दो बच्चों समेत 6 लोग दो परिवारों से थे। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, दो बच्चों समेत 6 लोगों को चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News