हरियाणा रोडवेज का धरना, प्रशासन स्कूल बसों के सहारे

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 01:26 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : सरकार और रोडवेज कर्मचारियों के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है। रोडवेज कर्मचारी मांग को लेकर पीछे हटने को तैयार हैं और न ही सरकार झुकने को। इनके बीच यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। प्रदेश भर मेंं हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। वही सैक्टर-5 बस स्टैंड पर भी हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी मांग को लेकर पिछले चार दिन से हड़ताल पर हैं। 

PunjabKesari

रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार का पुतला भी जलाया। प्रशासन ने रोडवेज की हड़ताल से यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन ने स्कूलों की बसों को हायर किया है। शुक्रवार को लोगों की सुविधा के लिए स्कूल की बसों को रूटों पर चलाया। प्रशासन को डर सताता रहा है कि अगर हड़ताल लम्बी चली तो स्कूल बस सेवा भी ठप्प हो सकती है। सोमवार को शहर के अधिकतर स्कूल खुल जाएंगे। रोडवेज कर्मचारी सरकार के निजी बसों को परमिट देने के फैसले का विरोध कर रहे हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News