हरियाणा महाधिवक्ता कार्यालय की वैबसाइट हुई शुरू

Thursday, Apr 14, 2016 - 12:09 PM (IST)

चंडीगढ़, (संघी): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के महाधिवक्ता कार्यालय की वैबसाइट का शुभारम्भ किया। महाधिवक्ता बलदेव राज महाजन ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 33,44,000 रुपए का चैक भेंट किया। यह राशि कानून अधिकारियों के योगदान से एकत्र की गई है। 
वैबसाइट पर महाधिवक्ता कार्यलय की समस्त जानकारी उपलब्ध होगी।  अब कोई भी व्यक्ति वर्तमान किसी भी कानून अधिकारी का नाम व उसका पद तथा उसकी शाखा की जानकारी भी सहजता से प्राप्त कर सकेगा। इस वैबपोर्टल पर नई दिल्ली में हरियाणा लीगल सैल में तैनात कानून अधिकारियों के पद सहित नाम भी उपलब्ध होंगे।
Advertising