भाजपा में उठने लगे बगावती सुर, हरमोहन धवन ने ही कसे तंज

Monday, May 14, 2018 - 06:19 PM (IST)

चंडीगढ़, (भगवत सिंह): चंडीगढ़ भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं है। इसे लेकर पहले भी अटकले लगाई जाती रही है। लेकिन आज ये बात पूरी तरह से साफ हो गई जब भाजपा नेता हरमोहन धवन ने भाजपा की ओर से किए गए बर्ताव को लेकर सारा किस्सा सुनाया। तो वहीं चंडीगढ से भाजपा सांसद किरण खेर की बात करते हुए उन्होने इस बात का हवाला दिया कि चंडीगढ़ में किरण खेर को जितवाने के लिए उन्होने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। लेकिन पिछले चार सालों से किरण खेर ने उनकी सुध तक नहीं ली, बल्कि पिछले चार सालों से भाजपा के अंदर उन्हे जलील किया जाता रहा। 


वहीं उन्होने भाजपा पर बरसते हुए इस बात का हवाला दिया कि चंडीगढ़ की जनता से जो वायदे भाजपा की ओर से चुनाव के वक्त किए गए उन में से कोई भी वायदा पूरा नहीं किया गया। जिसके चलते चंडीगढ़ की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।

 
20 मई को भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा चंडीगढ़ पहुंच रहे है, जो पहले ही भाजपा के खिलाफ जा उसे कई बार खरी खरी सुना चुके है। अब हरमोहन धवन उनसे मिल बैठ क्या रणनिति बनाते है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन एक बात तो पूरी तरह से साफ है कि भाजपा के भीतर ही बागियों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। 
 

Punjab Kesari

Advertising