हरमेल केसरी बने चंडीगढ़ कांग्रेस महासचिव

punjabkesari.in Thursday, May 03, 2018 - 09:55 AM (IST)

चंडीगढ़(राय) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरमेल केसरी को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव पद पर नियुक्त किया है। कांग्रेस नेता हरमेल केसरी ने बताया कि उन्होंने अपनी राजनीतिक शुरूआत 2002 में चंडीगढ़ युवा कांग्रेस में जिला-2 के सचिव के रूप में की थी। 

2004 में उनके संगठन में काम करने की क्षमता को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव बनाया गया और फिर 2006 में उन्हें चंडीगढ़ युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। 2010 जब पहली बार युवा कांग्रेस में चुनावी प्रक्रिया को लाया तब उन्होंने वह चुनाव लड़ा और जीत कर प्रदेश महासचिव बने तथा फिर जब वर्ष 2012 में फिर से चंडीगढ़ युवा कांग्रेस का चुनाव हुआ तो चुनाव जीतकर युवा कांग्रेस चंडीगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। अब चंडीगढ़ में कांग्रेस के संगठन को और ज्यादा मजबूत करने के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News