महिला स्टाफ से हरासमैंट और छेड़छाड़ मामले में SMO डॉ.सुखराज सस्पैंड

Saturday, Dec 21, 2019 - 09:50 AM (IST)

पंचकूला(आशीष) : पिंजौर ब्लॉक के गांव नानकपुर स्थित पी.एच.सी. में महिला स्टाफ से हरासमैंट और छेड़छाड़ मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सीनियर मैडीकल ऑफिसर सुखराज सिंह को सस्पैंड कर दिया गया है। 

यह कार्रवाई डी.जी. हैल्थ कार्यालय से सिविल अस्पताल के सी.एम.ओ. को पत्र के माध्यम से भेजी गई है। यह कार्रवाई हरियाणा के हैल्थ डिपार्टमैंट के एडीशनल चीफ सेक्रेटरी राजीव अरोड़ा ने जांच के बाद की। इसकी कॉपी हरियाणा डी.जी. हैल्थ, हरियाणा के अकाउंटेंट जनरल, नानकपुर पी.एच.सी. के आरोपी मैडीकल ऑफिसर डॉ.सुखराज सिंह को भेज दी गई है।

पहले भी लगे हैं आरोप :
एस.एम.ओ. डॉ. सुखराज सिंह पर पहले भी सैक्टर-26 सरकारी पॉलीक्लिनिक में महिला स्टाफ से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। उन पर महिला थाना में केस दर्ज हुआ था। जांच के बाद उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। इसे लेकर उनका ट्रांसफर पॉलीक्लिनिक से नानकपुर सरकारी अस्पताल में किया गया था।

महिला कर्मियों को फोन कर घर बुलाता था :
26 नवंबर को पिंजौर के गांव नानकपुर स्थित पी.एच.सी. में हरासमैंट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। सीनियर मैडीकल आफिसर सुखराज सिंह पर ए.एन.एम. महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि वे सही तरीके से बात नहीं करता है मैं छुट्टी देने के नाम पर गलत तरीके से फोन कर कर बुलाता है। परिजनों के साथ जाने पर जान से मारने की धमकी देता है। इसके अलावा महिला स्टाफ ने ड्यूटी के दौरान बदतमीजी करने का भी आरोप लगाया था। इस मामले में नानकपुर पी.एच.सी. महिला स्टाफ सरपंच ने सी.एम.ओ. को दी थी।

Priyanka rana

Advertising