पेड़ पर लटका मिला शव, नहीं हुई पहचान

Friday, Dec 07, 2018 - 12:44 PM (IST)

पिंजौर(रावत): गांव बिटना के जंगलों में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। स्थानीय निवासी लक्की ने बताया कि वीरवार सुबह गांव का एक व्यक्ति जंगल में पशु लेकर गया और देखा कि एक व्यक्ति पेड़ से लटका है। इसकी सूचना तुरंत थाना पिंजौर में दी। पिंजौर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके का मुआयना किया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी व पिंजौर थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना है। शव को कालका शवगृह में भेज दिया है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।

bhavita joshi

Advertising