इस तस्वीर में दिखने वाली कटी चोटी का सच आया सामने

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2017 - 12:22 PM (IST)

चंडीगढ़ : जहाँ पूरे देश में चोटी काटने की अफवाहें शांत नहीं हो रही, तो वहीं कई लोगों द्वारा इन अफवाहों का फायदा उठाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला नयागांव में उस समय सामने आया जब कटी चोटी वाली लड़की अपने पेरेंट्स के साथ ठाने पहुंची तो पुलिस की थोड़ी सी सख्ती की कार्रवाई के बाद उसने सच उगल दिया की उसने अपनी चोटी खुद ही काटी है।

 

जानकारी के अनुसार पिछले दिन नयागांव में लड़की की चोटी कट गई थी, जिसके बाद लड़की के परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। शिकायत मिलने के बाद नयागांव थाने से सब इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कटी हुई चोटी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उन्होंने पीड़ित लड़की और उसके घरवालों को भी थाने बुला लिया।

 

वीरवार सुबह जब पीड़ित युवती अपने परिवार के साथ थाने पहुंची तो उसने बॉय कट करवा रखा था और लड़कों जैसे कपड़े पहन रखे थे। उसे देखकर नहीं लग रहा था कि उसे अपनी चोटी कटने का कोई दुख हो। शक होने पर लड़की से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो लड़की ने सब सच्चाई कबूल कर ली और उसने मान लिया कि उसने रात को खुद ही अपनी चोटी काटी थी।

 

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे बचपन से ही लड़कों की तरह रहना पसंद है। वह कभी भी चोटी करना और लड़कियों की तरह रहना पसंद नहीं करती थी। लड़कों के कपड़े पहनना ही पसंद करती है। युवती के घरवालों ने भी बताया कि उसने बचपन में भी एक बार बाल कटवा लिए थे। उसे ऐसा करने से मना किया गया था। कुछ दिनों से टीवी पर देखा कि महिलाओं की चोटी कटने की अफवाहें चल रही तो उसने अपनी चोटी काट ली| 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News