चंडीगढ़ में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, बढ़ी ठिठुरन

Sunday, Feb 25, 2018 - 09:58 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : शनिवार को चंडीगढ़ में हुई बारिश व ओलोवृष्टि के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला और बढ़ रहे तापमान में गिरावट भी महसूस की गई। तीन दिन से बढ़ रहे तापमान से लोग परेशान होने लगे थे, लेकिन इस बारिश ने उन्हें गर्मी से राहत दी। 

 

जहां शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया वहीं शनिवार को यह चार डिग्री गिर गया। शनिवार सुबह छह बजते ही हल्की बारिश शुरू हो गई थी। दिन में थम-थम कर बारिश हुई तो रात अचानक 9.15 बजे बारिश के साथ ओले भी गिरे। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा हुआ। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सैल्सियस रहा। 

 

न्यून्यतम तापमान 17.2 डिग्री सैल्यिस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ एयापोर्ट का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार रात आठ बजे तक कुल 3 एम.एम बारिश दर्ज की गई, जबकि हवाओं ने चार से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। 

 

मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले चार-पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा, हालांकि आसमान में बादल छाए रहेगें। लेकिन पांच दिनों बाद फिर से मौसम करवट ले सकता है। पांच दिन बाद फिर से वैस्टर्न डिस्टरबैंस के सक्रिय होने की संभावना बनी है।      


 

Advertising