दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 घंटे करना पड़ा इंतजार

Wednesday, May 27, 2020 - 11:25 AM (IST)

चंडीगढ़ ( सुशील राज) : कोरोना के चलते कनाडा में फंसे  चंडीगढ़ के 7 लोग मंगलवार को शहर पहुंच गए। प्रशासन ने उन्हें  इंडस्ट्रीयल एरिया के होमटेल होटल में कवॉरंटाइन करना था।  सभी सुबह तीन बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे और चंडीगढ़ आने के लिए वाहन का इंतजार करने लगे। सुबह छह बजे चंडीगढ़ प्रशासन का यात्रियों का फोन आया कि उन्हें लेने स्पैशल टैंपो भेजा जा रहा है। 

 

करीब एक बजे टैंपो दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा और सभी को चंडीगढ़ लेकर पहुंचा। यात्रियों ने होटल पहुंचने के बाद आरोप लगाया कि चंडीगढ़ प्रशासन ने उनके लिए कोई इंतजाम नहीं कर रखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर भी उन्हें बैठने तक नहीं दिया गया।

 

मांगा 2 हजार किराया
सभी 7 एन.आर.आई. ने कहा कि जिस टैंपो में वे लोग आए हैं, उसकी हालत बहुत खराब थी। ऊपर से टैंपो चालक ने हर यात्री से दो-दो हजार रुपए किराया मांगा, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसके बाद सूचना पुलिस को भी दी गई। मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने भी उनकी समस्या सुनी और दोनों पक्षों का समझौता करवाया । पुलिस ने कहा कि उनकी डिमांड को अफसरों तक पहुंचाया जाएगा। 

 

वहीं टैंपो ट्रैवलर चालक ने बताया कि उन्हें प्रशासन की तरफ से आदेश दिए गए हैं कि एक यात्री से 2 हज़ार रुपए लिए जाएं। हैरानी की बात यह है कि दिल्ली से 7 भारतीयों को इंडस्ट्रीयल एरिया के होमटेल होटल में वॉरंटाइन किया गया, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी न तो उन्हें दिल्ली मिले न ही चंडीगढ़ मिले, जिससे उनमें रोष है।

pooja verma

Advertising