पूर्व डी.एस.पी. क्राइम जगबीर की फोटो चुराकर नकली आई.डी. बनाकर हैकर मांग रहा पैसा

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2020 - 09:06 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : पूर्व डी.एस.पी. क्राइम जगबीर ङ्क्षसह की सोशल मीडिया से फोटो चोरी कर हैकर ने नकली फेसबुक आई.डी. बना ली। इसके बाद हैकर फ्रैंड लिस्ट में शामिल दोस्तों को मैसेज और रिक्वेस्ट भेजकर मदद के बहाने पैसे मांगे। जानकारी मिलते ही जगबीर ङ्क्षसह ने सोशल मीडिया पर लोगों को जानकारी देकर अलर्ट किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल की टीम जांच कर रही है। 

 


जगबीर सिंह को पता लगा कि उनकी नकली एफ.बी. आई.डी. बनाकर आरोपी साधारण हालचाल पूछने के बाद अलग-अलग तरह की मजबूरी बताकर तत्काल पैसे ट्रांसफर करने की बात कर रहा है। हालांकि, जगबीर सिंह द्वारा तुरंत अलर्ट होने से हैकर किसी को भी अपना शिकार नहीं बना सका। गौरतलब हो कि इससे पहले डी.एस.पी. दिलशेर ङ्क्षसह, एस.आई. अशोक कुमार और वकील अजय जग्गा की आई.डी. हैक कर आरोपी इस तरह की वारदात कर चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News