गुलदाऊदी शो 6 दिसम्बर से शुरू, 266 किस्में होंगी प्रदर्शित

Wednesday, Nov 20, 2019 - 10:39 AM (IST)

चंडीगढ़(राय) : नगर निगम टैरेस्ड गार्डन सैक्टर-33 में 33वां वार्षिक तीन दिवसीय गुलदाऊदी शो 6 दिसम्बर को आयोजित करेगा। गुलदाऊदी शो में किंग ऑफ द शो, क्वीन ऑफ द शो, प्रिंस ऑफ द शो, प्रिंसेज ऑफ द शो के अलावा बेस्ट फ्लावर ऑफ द शो का चयन के बाद घोषणा होगा। 

गुलदाऊदी में नगर निगम की हार्टीकल्चर विंग ने गुलदाऊदी के 266 से भी किस्मों को डिस्प्ले करने की तैयारी कर ली है। नगर निगम की ओर से कुछ दिनों में गमलों को सजाने का काम टैरेस्ड गार्डन में शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम की हार्टीकल्चर विंग 10 हजार गमलों में लगे गुलदाऊदी को डिस्प्ले करने की तैयारी में है। 

कल्चरल प्रोग्राम भी होंगे :
पहली दिसम्बर को फ्री एंट्री शुरू कर दी जाएगी। 5 दिसम्बर को विजेताओं की घोषणा होगी। शो में सरकारी, अर्ध सरकारी, संस्थाएं नर्सरी अपने गमले या गुलदाऊदी को शो में डिस्पले करने के लिए एंट्री करा सकते हैं। शो के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 

यह होंगी शो की किस्में गुलदाऊदी शो में रेड वाइन, डेकोरेटिव पिंग, सुपर ग्लो, किकू ब्लोकी, कोका सूजन, महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी, मिस इंडिया,स्नोबॉल, चंद्रमा, सन, गोल्डन जुबली, सिल्वर जुबली, राजा, कवर गर्ल, सोनार बंगला, कासा गरंडा, सिल्क वरोकल, ड्रीम कैस्टल सहित 268 किस्में प्रदर्शित की जाएंगी।

Priyanka rana

Advertising