लोगों को भटका रहे गाइड मैप बोर्ड

Monday, Jun 18, 2018 - 02:27 PM (IST)

पंचकूला(चंदन) : राहगीरों को रास्ता बताने के लिए शहर में लगाए गए गाइड मैप बोर्ड पर लोगों ने पोस्टर चिपका दिए हैं। जिससे लोग भटक रहे हैं। शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य सड़कों पर कई स्थानों पर साइन बोर्ड के ऊपर होर्डिंग्स, पोस्टर बैनर लगे हैं। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत हो ही रही है। नगर निगम व जिला प्रशासन भी अनदेखी कर रहा है। कई स्थानों पर होर्डिंग्स व बैनर पोस्टर लगे हैं। 

सैक्टर्स की प्रमुख सड़कों पर रास्तों, सैक्टर के अंदर बने घरों व अन्य जानकारी देने के लिए गाइड मैप बोर्ड लगाए गये थे, लेकिन लोगों ने अपने फायदे के लिए बोर्ड पर पोस्टर चिपका दिए हैं। इससे इन बोर्ड पर क्या लिखा है समझना मुश्किल हो रहा है। लगभग इन सभी बोर्डों पर पोस्टर चिपके नजर आते हैं। 

जिससे लोगों को बोर्ड पर लिखे गए दिशा-निर्देश को पढऩे में दिक्कत हो रही है। जबकि गाइड मैप बोर्ड पर पोस्टर लगाना सख्त मना है। बावजूद लोग पोस्टर चिपकाते हैं। वहीं जीरकपुर से कालका की तरफ आने वाले लोगों को पेड़ की आड़ में साइन बोर्ड नजर नहीं आते हैं।

Punjab Kesari

Advertising