चंडीगढ़ का ग्रीन कवर एरिया 41 प्रतिशत से ज्यादा करने का प्लान

punjabkesari.in Thursday, Aug 01, 2019 - 01:41 PM (IST)

चंडीगढ़(साजन) : वन एवं पर्यावरण विभाग का एक माह से चल रहा वन महोत्सव बुधवार को समाप्त हो गया। प्रशासक के एडवाइजर मनोज परिदा ने रॉक गार्डन के पीछे स्थित कैंबवाला रोड पर पौधारोपण कर इसकी समाप्ति की। स्कूली बच्चों ने इस दौरान बड़ी संख्या में पौधे लगाए। सैक्टर-18 सी, मोती राम आर्य सैक्टर-27 और सी.एल. अग्रवाल डी.ए.वी. सैक्टर-7 बी के स्टूडैंट्स मौजूद रहे। 

इस मौके पर एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि देश में केवल चंडीगढ़ ही ऐसा शहर है, जहां का 41 प्रतिशत एरिया ग्रीन कवर के अंडर है। इसे अभी और बढ़ाए जाने की योजना है, लिहाजा मानसून सीजन के दौरान पौधारोपण किया जा रहा है ताकि चंडीगड़ के लोगों को ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन हासिल हो सके। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ केवल स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि ग्रीन व क्लीन सिटी भी है। प्रिंसीपल सैक्रेटरी फॉरेस्ट अरुण कुमार गुप्ता व प्रशासन के अन्य अफसरों ने भी इस दौरान पौधे लगाए। 

माह में 67500 पौधे लगाए :
चीफ कंजर्वेटर देबेंद्र दलाई ने कहा कि विभाग ने कई कदम उठाए हैं जिसमें वन विभाग आपके द्वार शामिल है। आम के पौधे बोटेनिकल गार्डन में लगाए जा रहे हैं। लगाए गए पौधों के साथ सेल्फी ली जा रही है। 

विभाग लोगों में और खासतौर से युवा स्टूडैंट्स में इस अभियान के जरिये जागरुकता फैला रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को ग्रीन करने में सीनियर सिटीजन, यहां के दूसरे लोगों, एन.जी.ओ. व ग्रीनिंग एजैंसियों का बहुत बड़ा हाथ है। 

प्रशासन का मोटिवेशन सदा साथ रहता है। उन्होंने बताया कि फॉरेस्ट के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए शहर में प्रशासन की जो आठ नर्सरियां हैं, उनके लिए बेस्ट नर्सरी अवॉर्ड 2019 शुरू किया जा रहा है। बोटेनेकिल गार्डन और दरिया को यह अवार्ड दिया गया है। 

डिप्टी कंजर्वेटर फॉरेस्ट अब्दुल कयूम ने फॉरेस्ट विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल एक माह में 67500 पौधे लगाए गए हैं। पब्लिक को फ्री में 60 हजार पौधे दिए गए। प्लांटेशन ड्राइव में 250 स्टूडैंट्स ने फलों के 300 से ज्यादा पौधे लगाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News