‘चंडीगढ़ की खूबसूरती को चार चांद लगाने में शहर की ग्रीनरी का बड़ा हाथ’

Saturday, Oct 07, 2017 - 01:40 PM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : चंडीगढ़ की खूबसूरती चंडीगढ़ में लगे पेड़ों के कारण ही है। जब चंडीगढ़ का निर्माण किया जा रहा था तब बकायदा स्टडी की गई थी कि किस पेड़ को कहां पर लगाया जाए। यह कहना है प्रोफेसर रजनीश का जो ली कोर्बुजिए के 103वें जन्मदिवस पर डिपार्टमैंट ऑफ टूरिज्म चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटैक्चर के सहयोग से कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मौजूद थे। 

 

प्रो. रजनीश ने इस दौरान कहा कि चंडीगढ़ एक ग्रीन सिटी है और इसकी खूबसूरती को चार चांद लगाने में शहर की ग्रीनरी का बड़ा हाथ है। उनका कहना है कि चंडीगढ़ में को ग्रीन सिटी बनाने के लिए कोई पेड़ कहीं नहीं लगा दिया गया है, बल्कि उसे लेकर स्पेशल स्टडी के बाद चंडीगढ़ में पेड़ लगाए गए है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में लगे पेड़ों को प्रोटैक्ट करने के लिए कई योजनांए बनाई जा रही है ताकि चंडीगढ़ की खूबसूरती हमेशा कायम रहे। 

 

कार्यक्रम की शुरूआत में सबसे पहले सुबह कैपिटल कॉप्लैक्स में पेंटिंग कंपिटीशन का आयोजन किया गया था उसके बाद चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्कीटैक्चर कॉलेज में डिबेट आयोजित की गई। कार्यक्रम में चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली के सभी आर्कीटैक्चर कालेजिस ने हिस्सा लिया। डिबेट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया, जिसमें दो-दो प्रतिभागी थे। डिबेट आज के चंडीगढ़ पर आधारित थी। इस दौरान चंडीगढ़ में मैट्रो ,चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी आदि विषयों पर बात की गई। 

Advertising